वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-बलिया :बैरिया।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई बलिया की बैठक रविवार को गुरुद्वारा रोड में संपन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से सुधीर सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया।साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए अभियान चलाकर ग्रामीण पत्रकारों को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने पर बल दिया गया।इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने अरविंद तिवारी को रसड़ा और श्याम प्रकाश शर्मा को बलिया सदर तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत व गतिशील बनाना तथा ग्रामीण पत्रकारों के समस्याओं का निराकरण करना मेरी प्राथमिकता में शामिल है। पत्रकारों के मान सम्मान तथा स्वाभिमान के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों की समस्याओं को लेकर संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। शीघ्र ही जनपद के अन्य तहसीलों में भ्रमण कर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर डा. विनय सिंह, बसंत पांडेय, अनिल केशरी, नवीन गुप्ता, शशि सिंह, कन्हैया तिवारी, सुनील शर्मा, वीरेंद्र सिंह, प्रभाकर सिंह, सीताराम शर्मा, गुप्तेश्वर पाठक, सुनील दिवेदी आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल सिंह ने किया।